कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर कोण्डागांव जिला की इकाई के पुर्नगठन शारीरिक शिक्षा शिक्षक ऋषिदेव सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लीना तिवारी और जिला सचिव के रूप में रामेश्वर राव मनोनीत किए गए। अन्य पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यदु, कोषाध्यक्ष दंतेश्वरी नायडू, सहसचिव मंगऊ राम मरकाम, संगठन सचिव गुप्तेश्वर नाग, मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार मरापी, देवनाथ नेताम, सुधा तिवारी और मंजू मिश्रा सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए। छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के अनुसार अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ कोण्डागांव को खेल जोन एवं क्रीड़ा परिसर की स्थापना के लिये स्थानीय विधायक व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।