खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

संगीत विवि का महाराष्ट्र बैंक के साथ एमओयू्
07-Dec-2025 9:18 PM
संगीत विवि का महाराष्ट्र बैंक के साथ एमओयू्

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 7 दिसंबर।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ एवं महाराष्ट्र बैंक खैरागढ़ का समझौता ज्ञापन एमओयू हुआ है।  कुलपति  प्रोडॉ. लवली शर्मा के दिशा-निर्देशन एवं विशेष पहल पर इस एमओयू पर हस्ताक्षर कर एक नई पहल की गई है।
बैंक के साथ एमओयू होने से विश्वविद्यालय में सुविधाओं का विस्तार होगा।
 महाराष्ट्र बैंक के मैनेजर सूर्यकांत देवांगन ने बताया कि इस एम.ओ.यू. से अधिकारी, कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तक शून्य प्रीमियम बीमा कवरेज, गोल्डन ऑवर कैशलैस उपचार, पीएआई के साथ एड ऑन कवर के तहत बालिका विवाह का लाभ, बाल शिक्षा का लाभ, 10 लाख तक उच्च शिक्षा कवर, अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में हॉस्पिटल कैश सुविधा, सुपर टॉप अप स्वास्थ्य बीमा, एनपीसीआई स्थिति से कवरेज, वार्षिक लॉकर किराए में रियायत, आवास ऋण सुविधा व ओवरड्राफ्ट सुविधा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी व वित्त अधिकारी  हर्षल चंद्रवंशी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट