खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

समिति प्रबंधकों-ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मचारी
21-Nov-2025 4:02 PM
समिति प्रबंधकों-ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मचारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 21 नवंबर। लंबे समय से चल रही समिति प्रबंधकों और ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। सभी हड़ताली कर्मचारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मुलाकात करके काम पर लौटने की जानकारी दी। हड़ताल खत्म होने से जिले के किसानों को अब फिर से समितियों में सुगमता से सेवाएं मिल सकेंगी।

 हड़ताली समिति प्रबंधक और ऑपरेटरों का प्रतिनिधिमंडल जिला संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत वर्मा के नेतृत्व में जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मिला। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं श्री सिंह को अवगत कराया। विक्रांत सिंह ने सभी की बात गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को उच्चस्तर तक पहुचाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष यशवंत वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा के बाद सामूहिक रूप से हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। सभी प्रबंधकों और ऑपरेटरों ने त्वरित प्रभाव से अपने-अपने कार्यस्थल पर वापस लौटने का भरोसा दियाद्य

मुलाक़ात के बाद जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने दूरभाष पर कलेक्टर और सहकारिता विभाग के सहायक संचालक से कर्मचारियों के निर्णय के सम्बन्ध में बात की।

हड़ताल समाप्त होने से धान खरीदी सहित सहकारी समितियों में चल रहे अन्य कार्य सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगे। इससे किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और उन्हें अब लंबे इंतजार या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


अन्य पोस्ट