खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

महतारी सदन महिलाओं की प्रगति का केन्द्र बनेगा-विक्रांत सिंह
17-Nov-2025 4:37 PM
महतारी सदन महिलाओं की प्रगति  का केन्द्र बनेगा-विक्रांत सिंह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 17 नवंबर। ब्लॉक के ग्राम पंचायत अकरजन और ग्राम पंचायत ठेलकाडीह में रविवार को महतारी सदन निर्माण कार्य का भव्य भुमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। दोनों ग्राम पंचायतों में लगभग 30-30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा -

भुमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि महतारी सदन के निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को बैठकों, प्रशिक्षणों तथा विभिन्न सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुरक्षित और सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि गांव की महिलाओं के लिए यह भवन बेहद उपयोगी सिद्ध होगा और उनके आत्मनिर्भरता एवं भागीदारी को मजबूत करेगा।

विक्रांत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मौजूदा भाजपा सरकार ने ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए महतारी सदन निर्माण योजना की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है तथा हर वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गांव की महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री विजय शर्मा तथा सांसद संतोष पांडे की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, साथ ही अब गांव में महतारी सदन के निर्माण से उन्हें विभिन्न गतिविधियों के संचालन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

भुमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, भुनेश्वरी देवांगन, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, लखन साहू, गोरेलाल वर्मा जीवन देवांगन, सुरेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने महतारी सदन निर्माण को गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।


अन्य पोस्ट