खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की स्मृति में श्रुति मंडल, कुलपति ने दी सितार वादन की प्रस्तुति
10-Nov-2025 3:44 PM
पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की स्मृति में श्रुति मंडल, कुलपति ने दी सितार वादन की प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 10 नवंबर।
पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की स्मृति में 7 नवंबर को इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में श्रुति मंडल का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संगीत संकाय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात प्रेजेंटेशन के माध्यम से पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। 

इसके बाद शिवम सोनी के द्वारा शास्त्रीय ख्याल गायन एवं  सम्राट भट्टाचार्य के द्वारा उपशास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी गई। सहयोगी कलाकार के रूप में  दीप भौमिक हारमोनियम, डॉ. शिवनारायण मौरे तबला व  ऋषभ मिस्त्री शामिल रहे।

 

उक्त कार्यक्रम में  कुलपति  प्रो. डॉ.लवली शर्मा ने सुमधुर सितार वादन राग सरस्वती की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। सहयोगी कलाकार के रूप में पं.अवध सिंह ठाकुर (तबला) शामिल रहे। 

मंच संचालन श्रुति जैन एवं श्रद्धा सुमन वाचन  मयंक बिसेन ने किया। कार्यक्रम के अंत में राज्योत्सव के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी में प्रथम कानन खंडेलवाल, द्वितीय पंकज नेताम एवं तृतीय रक्षिता मौर्य तथा रंगोली प्रतियोगिता में विजयी प्रथम गुलशन साहू, द्वितीय महेंद्र कुमार एवं तृतीय अंजल यादव को कुलपति के द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट