खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
खैरागढ़, 21 सितंबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के प्राध्यापक डॉ. मंगलानंद झा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के संविधान दिनांक 16 मार्च 1989 की कंडिका 10 में उल्लिखित प्रावधान के अनुसार 2025- 26 के लिए संघ के पदाधिकारिय़ों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है ,जिसमें डॉ. मंगलानंद झा अध्यक्ष, वेंकट रमन गुड़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ दिवाकर कश्यप कनिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. छगेंद्र उसेण्डी सचिव , डॉ. शेख मेदिनी होम्बल सह सचिव ,डॉ. दीपशिखा पटेल कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं।
इसके पूर्व डॉ. झा शिक्षकसंघ के सचिव पद को सुशोभित कर चुके हैं। विश्वविद्यालय परिवार ने निर्वाचित सभी पदाधिकारीयों को संघ हित में कार्य करते हुए उन्नति की कामना करते हुए बधाई प्रेषित किए हैं।


