खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

एडीईओ भर्ती परीक्षा 15 को, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित
13-Jun-2025 2:57 PM
एडीईओ भर्ती परीक्षा 15 को, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 13 जून। जिले में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) भर्ती परीक्ष इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रात: 10 से दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा, जो कि प्रथम पाली में होगी।

परीक्षा के नोडल अधिकारी रेणुका रात्रे ने बताया कि इस परीक्षा हेतु खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्रों की स्थापना की गई है, जहाँ कुल 2774 परीक्षार्थियों के लिए सीटें आवंटित की गई हैं। ओएमआर सीटों की संख्या 2780 है। खैरागढ़ विकासखंड के लिए परीक्षा केंद्र रानी रश्मि देवी शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ - 600 सीटें, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरागढ़ - 480 सीटें, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम कन्या विद्यालय, खैरागढ़ - 300 सीटें, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अलीमपारा, खैरागढ़ - 120 सीटें, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , खैरागढ़ - 180 सीटें, विवेकानंद पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल, खैरागढ़ - 180 सीटें, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, खैरागढ़ - 180 सीटें, माइलस्टोन पब्लिक स्कूल, खैरागढ़ - 120 सीटें, वेस्लीयन अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अलीमपारा, खैरागढ़ - 240 सीटें, प्रेम कुमार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खैरागढ़ - 240 सीटें शामिल है। इसी प्रकार छुईखदान विकासखंड के लिए परीक्षा केंद्र महाविद्यालय, छुईखदान - 134 सीटें शामिल है  परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। पहचान पत्र के रूप में अभ्यर्थी आधार पत्र में से कोई एक मान्य दस्तावेज साथ ला सकते हैं।

 

जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में फोटो स्पष्ट नहीं है, फोटो नहीं छपा है, या फोटो के स्थान पर हस्ताक्षर अंकित हैं, उन्हें विशेष रूप से दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य किया गया है। यह व्यवस्था पहचान की पुष्टि के लिए की गई है।

 

  परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट