खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

जिपं अध्यक्ष ने सुनी मन की बात
20-Jan-2025 2:52 PM
जिपं अध्यक्ष ने सुनी मन की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 20 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 के पहले महीने में मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। मन की बात प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो कार्यक्रम है जिसमें वह देश के नागरिकों से राष्ट्र से संबंधित मुद्दों और विषयों पर बातचीत करते हैं। आम तौर पर महीने के आखिरी रविवार को होने वाले मन की बात को 26 जनवरी के कारण जल्दी किया गया। इसी क्रम में राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने अपने निवास स्थान में कार्यकर्ताओं के संग मन की बात को सुना, मन की बात को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आप लोगों ने एक बात नोटिस की होगी कि हर बार मन की बात महीने की आखिरी रविवार को होती है, लेकिन इस बार हम एक सप्ताह पहले चौथे रविवार के बजाय तीसरे रविवार को ही मिल रहे हैं, क्योंकि अगले सप्ताह रविवार के दिन ही गणतंत्र दिवस है मैं सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम ने कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस बहुत विशेष है। ये भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस वर्ष संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया। पीएम ने आगे कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का श्रीगणेश हो चुका है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ से अकल्पनीय दृश्य और समता-समरसता का असाधारण संगम देखने को मिल रहा है। इस बार कुंभ में कई दिव्य योग भी बन रहे हैं। महाकुंभ का ये उत्सव विविधता में एकता का उत्सव मनाता है। इस दौरान भाजपा नेता प्रेमनारायण चन्द्राकर, आनंद सिन्हा, दीनदयाल सिन्हा भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट