खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 2 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में नगर पंचयात छुईखदान व गंडई के 30 वार्डों और जनपद पंचयात खैरागढ़ व छुईखदान के 221 ग्राम पंचायतों में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर लिया गया है। प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार नगर पंचायत छुईखदान और गंडई के 30 वार्डों में कुल 15888 मतदाता हैं। जिसमें 7660 पुरुष व 8228 महिला शामिल है। नगर पंचायत छुईखदान के 15 वार्ड में कुल 5790 है। जिसमें 2747 पुरुष व 3043 महिला है। इसी तरह नगर पंचायत गंडई के 15 वार्डों में कुल 10098 मतदाता हैं। जिसमें 4913 पुरुष व 5185 महिला मतदाता शामिल है।
इसके अलावा जिले के जनपद पंचायत खैरागढ़ और छुईखदान के 221 ग्राम पंचायतों में प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशन के बाद कुल 260306 मतदाता हैं। जिसमें 131154 पुरुष व 129152 महिला शामिल है। जनपद पंचायत खैरागढ़ की बात की जाए तो 114 ग्राम पंचायतों में कुल 137095 मतदाता है। जिसमें 69456 पुरुष व 67639 महिला शामिल है। इसी तरह जनपद पंचायत छुईखदान की बात की जाए तो 107 ग्राम पंचायतों में कुल 123211 मतदाता है। जिसमें 61698 पुरुष व 61513 महिला शामिल है।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकायों और पंचायतों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 दिसंबर को किया गया। इसी तरह निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराना, दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 06 जनवरी 2025 सोमवार 3 बजे तक दावे/आपत्तियों का निपटारा 09 जनवरी 2025 गुरूवार किया जाएगा। नगरीय निकायों और पंचायतों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी तय की गई है। ऐसे युवा मतदाता जिन्होंने 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, वह भी मतदाता बनने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकेंगे। इस तरह नई मतदाता सूची तैयार होने के बाद ही नगरीय निकाय के चुनाव होंगे।
नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के लिए निर्वाचक नामावली प्रारूप क-1 रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिष्ट्रीकरण अधिकारी का दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 तक और प्रारूप क-1 में प्राप्त आवेदनों का निराकरण की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 निधारित की गई है।
नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को की जाएगी।


