खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

सोसायटी के नए पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण
13-Dec-2024 2:39 PM
 सोसायटी के नए पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 13 दिसंबर। वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित गंडई, हनईबन, में राज्य सरकार द्वारा नवनियुक्त सोसायटी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कार्यक्रम मंगलवार 10 दिसंबर को आयोजित हुआ, जिसमें गंडई सोसायटी में धरमू पटेल, हनईबन सोसायटी में लीकेश साहू ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की उपस्थिति में पदभार ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि किसानों एवं शासन को जोडऩे की कड़ी के रूप में सेवा प्रदान करने राज्य सरकार ने सोसायटी में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में अध्यक्ष मनोनीत किया है,पार्टी के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी पार्टी ने सौपी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार एवं राज्य में विष्णुदेव साय की सुशासन की डबल इंजन की सरकार आप समस्त किसानों के आशीर्वाद से निरंतर कार्य कर रही है। घोषणा पत्र के अनुसार भाजपा ने जो कहा वह हमारी सरकार ने पुरा किया है। सरकार बनते ही किसानों के धान को प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं एकत्तीस सौ रुपये में खरीदने का वादा को पूरा किया। आज किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सीधे उनके खाते में राशि प्रदान किया जा रहा है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्राधिकृत अधिकारी (अध्यक्ष)की नियुक्ति कर किसानों के विषय को हल करने आप किसानों के बीच से नियुक्ति किया गया है। हमने बनाया है हम ही सवारेंगे के मूलमंत्र को हमारी सरकार साकार कर रही है, सभी वर्गों एवं सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य कर रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में पी एस सी घोटाला हुआ है, जिनके चेयरमैन का पूरा परिवार सरकारी नौकरी में काबिज है। पढ़े लिखे नव जवानों को नौकरी के लिए भटकना पढ़ रहा था,आज भाजपा के सरकार में उन सभी को न्याय मिला है।बिना पैसा दिए काबिलियत पर नौकरी कर रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत भाजपा पार्टी ने ही शुरू किया था, कार्यक्रम में भाजपा नेता खम्हन ताम्रकार ने कहा कि किसानों के एक एक दाना को खरीदने का कार्य सोसाइटी के माध्यम से डॉ रमन सिंह की सरकार ने प्रारम्भ किया था, एक एक पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के सहयोग के साथ है।

विष्णु देव साय सरकार संगठन की निष्ठावान कार्यकर्ता धरमू पटेल को गंडई समिति का दायित्व सौपा है, यहां 13 गांव के 2631 किसान पंजीकृत है, जो अपनी धान आसानी से समिति में बेच सकता है। बीच में पांच वर्ष कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी जिनके कार्यकाल में किसानों को धान बेचने हेतु रातभर टोकन के लिए जागना पड़ता था, लेकिन अब ऑनलाइन व ऑफलाइन के माध्यम से किसानों को टोकन प्रदान किया जा रहा है।

विक्रांत सिंह को रेड क्रास सोसायटी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खमहन ताम्रकार ने कार्यक्रम में बधाई दी है। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश ठाकुर ने किया, कार्यक्रम को जीवन दास रात्रे, अनिल अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

नवनियुक्त सोसायटी अध्यक्ष धरमू पटेल ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को धान विक्रय, ऋण संबंधी एवं खाद्य बीज के लिए किसी को परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा, और इस नये दायित्व के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित जिले के सभी वरिष्ठों पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया, और कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट