खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
राजू कश्यप बनें कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष
02-Dec-2024 2:25 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 2 दिसंबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कर्मचारी संघ का नवीन गठन किया गया। सचिन कन्हैया लाल यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय में कर्मचारी कल्याण संघ का गठन सर्वसम्मति से किया गया है।
संघ में सर्वसम्मति से राजेश सिंह कश्यप को अध्यक्ष, ओम शंकर हिरवानी उपाध्यक्ष कन्हैया लाल यादव सचिव मनीष कुलकर्णी कोषाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है वहीं कार्यकारिणी समिति में गायकवाड़ आलोक सिंह विभाग मालवी दौलाल चंद्रवंशी कौशल जैन दीपक जठरे राजेंद्र सिंह परिहार महेंद्र कुमार नेम को शामिल किया गया है।
संघ के गठन पर . परिवार ने नियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के हित में कदम से कदम मिलाकर कार्य करने की बात कही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे