खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 29 नवंबर। वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति अमलीपारा, ईटार, एवं पांडादाह में में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, प्रदेश भाजपा महामंत्री रामजी भारती, राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं केसीजी जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू रहे। उन्होने समिति अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, कमलेश सिंह भदौरिया एवं पंकज सिंह को शपथ दिलाई। उक्त आयोजन अवसर पर सचिन सिंह बघेल ने किसानों को आश्वस्त किया कि मोदी सरकार किसानों की आय दुगुनी करने प्रतिबद्ध है इसके अलावा कृषकों को ऑर्गेनिक खेती जमीन को सुरक्षित सुव्यवस्थित रखने अनुरोध किया क्योकि सफल खेती विकसित भारत की नींव बनेगी।
श्री सिंह ने सहकारिता की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सहकारिता को किसान की समृद्धि का प्रमुख अंग बताया किसानों को सहकारिता से जुडक़र जानकारियां रखने आह्वान किया कि किसान धान की फसल के साथ मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने ली जाने वाली फसलों को लेने प्रेरित किया। व सहकारी समितियों को कैसे आगे बढ़ाया जाए व समितियों में आय का जरिया कैसे बने इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही व कार्यक्रम के दौरान समिति के कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नही होनी चाहिए व किसानों द्वारा यदि एक भी शिकायत होती है तो समिति के अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर उस शिकायत पर समाधन किया जाए अन्यथा समिति के कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा महामंत्री रामजी भारती ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव किसानों के हित मे काम करती है व किसानों को उनके उपज का सही दाम देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों का 3100 रुपये के भाव से 21 क्विंटल धान खरीदी किया जा रहा है जिससे किसानों में काफी उत्साह है। समितियों में प्राधिकृत अधिकारी बन जाने से अब किसानों को धान खरीदी से लेकर समितियों के संचालन में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी उक्त अवसर पर विकेश गुप्ता, जीवन देवांगन, कमलेश सिंह भदौरिया, नरोत्तम सिन्हा, विनय देवागन, नरेंद्र श्रीवास, चेतन वर्मा, कोमल वर्मा, राजेश देवांगन, चेतन निषाद, बिशेषर साहू, जगतुराम साहू, आलोक शर्मा, देवकरण वर्मा, नंद चन्द्राकर, शैलेन्द्र वर्मा, रूपेश रजक, गोरेलाल वर्मा, कीर्ति वर्मा, अरुणा बनाफर, रामेश्वर रामटेके, सन्तोष देवांगन, संजय यदु, पुष्पराज सिंह ठाकुर, रामकिशुन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में किसान व मजदूर उपस्थित थे।