खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुँचे जिपं उपाध्यक्ष
12-Sep-2024 8:38 PM
बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुँचे जिपं उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 12 सितंबर। संगीत नगरी खैरागढ़ में आई बाढ़ के बाद जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्या जाना व हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि शहर के इतवारी बाजार, अंबेडकर वार्ड, धरमपुरा व तुरकारीपारा पहुँचकर सिंह ने बाढ़ पीडि़तों से मिलने पहुँचे जहां बाढ़ पीडि़तों ने श्री सिंह को बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी।

ज्ञात हो कि शहर के निचले स्थानों में बाढ़ का पानी घुसा था, जिसके बाद प्रशासन की मुस्तैदी के चलते प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में ठहरने व खाने की व्यवस्था की गई है व कही कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है।


अन्य पोस्ट