खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

खैरागढ़ विधायक ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
02-Sep-2024 2:51 PM
खैरागढ़ विधायक ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 2 सितंबर।  छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम संडी (नर्मदा) में लाखों रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। शनिवार को ग्राम संडी में ग्रामवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण एवं अवंती चबूतरा मंच का भूमिपूजन किया।

अवंती चबूतरा मंच 1.50 लाख संडी  में स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा कुकुरमुडा (रोड़ अतरिया) में भी लाखों रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कुकुरामुडा में हनुमान मंदिर के पास मंच निर्माण हेतु 2 लाख की स्वीकृति दी गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा एवं अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार ने की। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल जंघेल, नीलांबर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नरेंद्र सेन, रामकुमार पटेल ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान, ललित महोबिया, संजू चंदेल, कविता योगेश जंघेल जनपद सदस्य, सरपंच अनपूर्णा वर्मा, उपसरपंच रामेश्वर जंघेल, सचिव प्रेम देवांगन और अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं की ओर प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में कोई कमी नहीं हुई है। क्षेत्र में ग्रामीणों की मांग के अनुसार कार्य कराए गए हैं। क्षेत्र में भी जनता की आवश्यकता अनुसार सुविधाओं को ध्यान में रखकर काम किए गए हैं।

इस दौरान प्रमुख रूप से कोसनदास कोसरे, लिखन जंघेल, चतुरानन वर्मा, प्रकाश वर्मा, नरेश नायक, मालती यादव, नेमा नेताम, टोरिया बाई, धनेश्वरी धुर्वे, गंगोत्री वर्मा, नगीना दुर्गा वर्मा, सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।इसके अलावा कुकुरमुडा में भी लाखों रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कुकुरामुडा में हनुमान मंदिर के पास मंच निर्माण हेतु विधायक निधि से 2 लाख की स्वीकृति दी गई है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल जघेल, नीलांबर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नरेंद्र सेन, विजय वर्मा, संजू चंदेल, गुलशन तिवारी, प्रमोद सिंह ठाकुर, कोसनदास कोसरे, अशोक जंघेल, लिखन जंघेल, गैंदू जंघेल, कैलाश जंघेल, घासिया जंघेल सहित बड़ी संख्या में  ग्रामीणजन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट