खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 21 अगस्त। अमलीपारा खैरागढ़ विधायक निवास में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिवस स्थानीय कांग्रेसियों द्वारा मनाया गया।
स्व. राजीव गांधी की तैल चित्र में माल्यार्पण खैरागढ़ विधायक व अन्य कांग्रेसी द्वारा किया तथा राजीव गांधी को याद करते हुए राजीव गांधी अमर रहे के नारे कंग्रेसियों द्वारा लगाए गए।
विधायक वर्मा ने कहा कि भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा देश में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भारत को शुधीर्ण करने का कार्य किया था। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के कार्यकाल को देश हमेशा याद रखेगा।
उपस्थित कांग्रेसियों को विधायक वर्मा ने स्व. राजीव गांधी के पथ चिन्हों पर में चलने का आवाहन किया। संकोष्टि सभा नीलांबर वर्मा, पं. मिहिर झा, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, सहित अन्य कांग्रेसी संबोधित कर स्व. राजीव गांधी को याद किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, नीलांबर वर्मा, पं. मिहिर झा, मनराखन देवांगन, गुलाब चोपड़ा, विप्लव साहू, डॉ. अरुण भारद्वाज, यतेंद्रजीत सिंह, पूरन सारथी, भारत चंद्राकर, रविन्द्र सिंह गुड्डा, नदीम मेमन, समीर कुरैसी, सूरज देवांगन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।