खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

खैरागढ़ विधायक ने कांचरी में किया पौधरोपण
18-Aug-2024 3:00 PM
खैरागढ़ विधायक ने कांचरी में किया पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 18 अगस्त।
खैरागढ़ वि. ख. अन्तर्गत ग्राम कांचरी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर महिला लोधी समाज के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के पूर्व खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदानों का स्मरण किया गया। 

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें इसके लिए जागरूक रहना चाहिए। महिला लोधी समाज के सदस्य द्वारा विधायक का स्वागत किया और वृक्षारोपण के लिए धन्यवाद दिए।  खैरागढ़ विधायक ने महिला लोधी के सदस्यों व ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्होंने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया एवं बच्चों को संबोधित कर टिफिन वितरण किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला लोधी समाज के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट