खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

देश को 60 साल तक लूटने वाले लोग संविधान और आरक्षण की बात न करें-विक्रांत सिंह
02-May-2024 2:30 PM
देश को 60 साल तक लूटने वाले लोग संविधान और आरक्षण की बात न करें-विक्रांत सिंह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 2 मई। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व खैरागढ़ विधानसभा के छाया विधायक विक्रांत सिंह ने कहा है कि देश को 60 वर्षों तक लूटने वाली पार्टी के लोग संविधान बदलने और आरक्षण की बात न करें।

उन्होंने कहा कि देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सक्तीन में आयोजित सभा में ही स्पष्ट कर दिया है कि देश का संविधान नहीं बदल सकता। इसके बाद भी  कांग्रेसी जनता के बीच भ्रम ही फैलाने का काम कर रहे हैं। लोगों की पैत्रिक संपत्ति और मंगलसूत्र पर नजर रखने वाले कांग्रेसियों को जनता पहचान चुकी है, अब उनकी दाल नहीं गलने वाली, जनता उन्हें देश में 400 से अधिक और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर हैसियत दिखाएगी। विक्रांत सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि उनका उद्देश्य है संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना है। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना। कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान हास्यास्पद है। भाजपा ही वह पार्टी है जो संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए चट्टान की तरह कांग्रेस की राह में खड़ी है। जब तक भाजपा है वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती।


अन्य पोस्ट