खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

भूपेश के नामांकन रैली में शामिल हुईं विधायक
03-Apr-2024 2:46 PM
भूपेश के नामांकन रैली में शामिल हुईं विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 3 अप्रैल। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नामांकन रैली में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा व खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ब्लॉक के अध्यक्ष व सेक्टर जोन अध्यक्ष ने नामांकन रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लियाद्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के जीत की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो हमारे प्रदेश के लिए लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे है।  इनके कार्यकाल में किसान, युवा, महिला समूहों की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आया है. भूपेश बघेल लोगों की भविष्य की चिंता करने वाले नेता है। राजनांदगांव लोकसभा  भूपेश बघेल की जीत विकास में एक नई गाथा जोडऩे वाली बात होगी। इनकी कामों से राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र नई ऊंचाईयों की और अग्रसर होगा।


अन्य पोस्ट