खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

442 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
25-Aug-2023 3:50 PM
442 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 25 अगस्त।
छत्तीसगढ़ में आगामी होने वाले  विधानसभा चुनाव के लिए केसीजी जिले से भाजपा ने विक्रांत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार बनाये जाने के बाद विक्रांत सिंह का आगमन वार्ड 05 स्थित सांस्कृतिक भवन में हुआ। यहां 600 सौ से अधिक युवा कार्यकताओं ने मिलकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। बाइक से रैली निकाली, जो कार्यक्रम स्थल वार्ड 05 तक गई। 

सांस्कृतिक भवन में भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कहा कि जितने बुजुर्ग है सभी अपने भाचा का ध्यान रखे रहना। साथ ही सभी मामी-फुफा सभी अपने भांचा का ध्यान रखे रहना। थाना, कोर्ट, कचहरी या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसी प्रकार की झिझक करने की कोई आवश्यकता नहीं है। 24 घंटे किसी भी समय आप मेरे घर आ सकते हैं, हर सम्भव मदद करूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान हितैषी नहीं है, हमेशा किसानों के साथ छल किया है। इसी दौरान चलो संगवारी भाजपा संघ से जुड़बो के तहत 400 से अधिक लोगों को भाजपा का गमछा भेंट कर भाजपा प्रवेश कराया गया ।

इस दौरान भाजपा  विक्रांत सिंह ने भाजपा के भगवा गमछे के बारे में बताते कहा कि ये भगवा गमछा राष्ट्रवाद का गमछा है, इसे उस व्यक्ति को पहनाया जाता है जिसके मन मे देश के लिये सम्मान और कुछ कर गुजरने का जुनून हो। भारतीय जनता पार्टी 15 करोड़ कार्यकर्ताओ का पार्टी है। आप उस परिवार का एक अंग बन रहे हो। आज भाजपा प्रवेश कर रहे हो।

उन्होंने कहा कि धरती में बुजुर्ग ही भगवान है, इनका किसी भी हालत में अपमान नहीं होना चाहिए। हमें हमेशा इनका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बिहार से आए विधायक हरीभूषण ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार, पुष्पेंद्र देवांगन, राकेश ताम्रकार, राकेश ठाकुर, टेकन देवांगन, मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता दीना जंघेल, धरमू पटेल, उदय देवांगन, जीवनदास रात्रे, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भवनानी, गोपाल साहू, राकेश जायसवाल, दूजेराम वर्मा, काशी राम साहू, केशव साहू, यतीश कुंजाम, राकेश टंडन, बबलू श्रीवास, अंकित अग्रवाल, विक्की कुर्रे, तसील पटेल, अमित मोटवानी, मन्नू ताम्रकार, दिनेश भट्ट, राजू जंघेल आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट