खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

भावना ने ली महिला मोर्चा की प्रथम बैठक
29-May-2023 9:00 PM
भावना ने ली महिला मोर्चा की प्रथम बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 29 मई। प्रदेश महिला मोर्चा के निर्देशानुसार व जिला भाजपा की अनुशंसा से जिला भाजपा महिला मोर्चा के नवगठित टीम के प्रथम कार्यसमिति की बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय खैरागढ़ में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भाजपा से अतिथि के रूप में भावना वोहरा पहुंची तथा जिला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की।

बैठक के पश्चात जिला भाजपा महिला मोर्चा व जिला भाजयुमो के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय खैरागढ़ में भूपेश बघेल सरकार द्वारा शराबबंदी का वादा करके शराब घोटाला करने के विरोध में चक्का जाम किया गया। जहां पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सडक़ पर बैठे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष घम्मन साहू,भावना वोहरा, निलिमा गोश्वामी,राजलक्ष्मी पंसारी,महिला पार्षद देवीन कोठले, पुष्पा सिंदूर,मोनिका रजक,लिमेश्वरी साहू,अरुणा सिंह,किरण गुप्ता,रेखा देवदास, मीना पाल, मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन,कमलेश कोठले,रूपेन्द्र रजक,परमानंद साहू,रामेश्वर रामटेके,हेमू साहू,गोरेलाल वर्मा,भुवन वर्मा, शौर्यादित्य सिंह, अजय जैन, विनय चोपड़ा, अंकित अग्रवाल,अनीश सिंह, जय प्रकाश साहू सहित जिला भाजपा ,महिला मोर्चा व भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट