कवर्धा
ब्लॉक कांग्रेस ने पंडरिया पुलिस को दिये मास्क व सेनिटाइजर
29-Apr-2021 10:27 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कवर्धा, 29 अप्रैल। पूरे कवर्धा जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है और पंडरिया पुलिस इस लॉकडाउन में दिन रात लगातार अपनी सेवा दे रही है। पंडरिया पुलिस के 8 कर्मचारी एक साथ कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने पर उनकी सुरक्षा के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक छोटा सा प्रयास किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया ने 5 लीटर सेनेटाइजर, 25 नग एन95 मास्क, 200 नग सर्जिकल मास्क और 40 नग हैंड सेनेटाइजर पंडरिया थाना प्रभारी के.के.वाशनिक को दिया। इस दौराम युवक कांग्रेस के जिला महासचिव मनीष शर्मा भी उपस्थित थे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे