कवर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 17 मार्च। कबीरधाम जिले में इस बार सभी अधिकारी और कर्मचारी भोरमदेव हर्बल गुलाल से होली खेंलेगे। इस भोरमदेव हर्बल गुलाल को कबीरधाम जिले की महिला स्वसहायता समूह ने अलग-अलग आकर्षक रंगों में तैयार किया है। इस समूह ने कल कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय में अपनी विक्रय के लिए भोरमदेव हर्बल गुलाल की दुकान भी लगाई है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के. और डिएफओ दिलराज प्रभाकर सहित समस्त अधिकारियों ने नगद राशि भुगतान कर भोरमदेव हर्बल गुलाल की पैकेट खरीदा है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को हर्बल गुलाल का बढ़ावा देते हुए गुलाल खरीदी के लिए कहा है। महिला स्व सहायता समूह की सदस्य ने बताया कि आज एक दिन में लगभग 8 हजार रूपए का हर्बल गुलाल की बिक्री हुई है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम विनय सोनी, प्रकाश टंडन, दिलेराम डाहिरे, विनय कश्यप, रेखा चंद्रा सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कबीरधाम जिले के विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम राजानवागांव के जय गंगा मईया महिला स्व.सहायता समूह द्वारा होली त्योहार को देखते हुए हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। यह गुलाल हल्दी, गेंदा, गुलाब, चुकून्दर, अनार जैसे प्राकृतिक पुष्प एवं फलों के रस से बने है। यह पूर्णत: जैविक होने के साथ-साथ यह स्वास्थ्य और त्वाचा के लिए लाभकारी है। जय गंगा मईया समूह के सदस्यों ने बताया कि इस गुलाल का स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है और साथ में त्वचा को यह ठंडक प्रदान करता है।
केमीकल युक्त गुलालों के विपरित यह हर्बल गुलाल त्वचा एवं बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है और आंखो में जलन होने से बचाता है। विगत कई दिनों से समूह कि महिलाएं फूल आदि इक_ा कर इसे तैयार करने के कार्य में लगी थी जो अब बाजार के लिए तैयार है। अलग-अलग आकर्षक रंगों में उपलब्ध हर्बल गुलाल 250, 300 ग्राम के पैकेट में उपलब्ध है जिसमें 100-100 ग्राम के तीन अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं जिसमें लाल, पीला, हरा जैसे आकर्षक रंगों के हर्बल गुलाल समूह ने तैयार किया है। इस समूह ने एक दिन में लगभग 8 हजार के गुलाब बेच लिया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम विजय दयाराम के. ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत समूह का गठन किया गया है। समूह द्वारा हर्बल गुलाल विभिन्न फूलों एवं फलो के रस से तैयार किया जा रहा है। इन फूल एवं फलों की आपूर्ति बाबा भोरमदेव के मंदिर एवं नवधा रामायण के आयोजनों में चढऩे वाले फूलो से हो रहा जय मां गंगा मईया महिला स्व सहायता समूह में 10 सदस्य कार्य कर रहे है और इन्होंने अब तक 75 किलो हर्बल गुलाल बना लिया है। विगत कई दिनों से हर्बल गुलाल बनाने का काम किया जा रहा था जो अब अंतिम रूप में तैयार होकर जिले के 3 स्थानों में विक्रय के लिए उपलब्ध है। कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत परिसर मे विक्रय करने के लिए समूह की महिलाओ ने अपना स्टॉल लगाया है। जिला पंचायत एवं कलेक्ट्रेट में इस गुलाल को लोगों ने खूब पसंद किया और पहले दिन ही लगभग 8 हजार रूपए से अधिक कि बिक्री हो गयी है।