कवर्धा

आत्महत्या के लिए उकसाया, गिरफ्तार
01-Mar-2021 4:58 PM
 आत्महत्या के लिए उकसाया, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 1 मार्च।
शादी का झांसा देकर रेप फिर इंकार करने से महिला द्वारा आत्महत्या कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
पुलिस के अनुसार मृतिका महिला को गल्ला व्यापारी उधो राम जायसवाल के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा था। महिला द्वारा शादी करने की बात कहने पर आरोपी उधो राम द्वारा शादी नहीं करने की बात कहकर उसे  कुछ भी कर लेने की धमकी दिए जाने से महिला द्वारा  घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर 16 अक्टूबर 2020  को आत्महत्या  की कोशिश की गई और इलाज के दौरान 18 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई जिस पर बोड़ला थाना में मामला को जांच में लिया गया। मर्ग जांच पर पाया गया कि आरोपी उधो राम जायसवाल पिपरिया हाल नवापारा जोराताल थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ द्वारा मृतिका के आत्महत्या करने के लिए उकसाने हेतु धारा 306 भारतीय दंड विधान का अपराध घटित करना पाए जाने से उसे अपराध क्रमांक 35 धारा 306 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। थाना प्रभारी के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर आरोपी के दिए गए पते पर दबिश देकर  24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।थाना प्रभारी एसआर  सोनी पंचराम वर्मा सोनी नरेंद्र सिंह ठाकुर  स उ नि ,आरक्षक सुरेश धुर्वे , युसूफ खान एवं अन्य थाना स्टाफ पर सराहनीय योगदान रहा।

 


अन्य पोस्ट