कवर्धा

पटेल महासंघ के प्रांत महासचिव बने विजय
15-Feb-2021 5:49 PM
 पटेल महासंघ के प्रांत  महासचिव बने विजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 15 फरवरी।
छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ द्वारा राजधानी रायपुर के विद्या मंदिर में आयोजित बैठक में संघ के पूर्व प्रांत अध्यक्ष एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष विजय पाटिल को संघ का महासचिव बनाए जाने से समाज में हर्ष व्याप्त है।
समाजिक जनों की उपस्थिति में राज्य स्तर के प्रदेश कारिणी का लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव किया गया।

बैठक में विजय पाटिल को महासचिव बनाया गया। वहीं देवचरण पटेल को प्रांत अध्यक्ष पवन पटेल को संयोजक बनाया गया।  पूर्व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष कवर्धा जिले के ही विसेसर पटेल को एवं राजेंद्र नायक को महासंघ का संरक्षक तथा लोचन पटेल को प्रमुख सलाहकार बनाया गया। इससे पहले भी पाटिल द्वारा समय-समय पर प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधि रहकर समाज की सेवा करते रहे हैं। उनके द्वारा अभी हाल में ही प्रांत अध्यक्ष के पद पर समाज में सेवा दी गई थी। 

श्री पाटिल द्वारा जिले में पटेल समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य के चलते समाज को एकजुट व संगठित करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके इसी कार्यप्रणाली के चलते पटेल समाज के पूरे जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक काफी सशक्त पहचान मिली है। समाज प्रमुख द्वारा उनके संगठन शक्ति व सामाजिक छवि को देखते हुए दोबारा सामाजिक संगठन में महासचिव के महत्वपूर्ण दायित्व देकर उनको सम्मानित किया है। उनके प्रदेश महासचिव चुने जाने पर जिले के पटेल समाज में खुशी व्याप्त है और समाज के लोगों एवं राजनीतिक लोगों द्वारा उनको बधाई और शुभकामनाएं दिया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट