कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 9 अक्टूबर। शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान ( 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक) एवं 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित वन्यप्राणी सप्ताह के अंतर्गत कवर्धा के वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मैदानी अमले की क्षमता सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वन विभाग के फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम 6 अक्टूबर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग ने ङ्खद्बद्यस्रद्यद्बद्घद्ग ञ्जह्म्ह्वह्यह्ल शद्घ ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड (ङ्खञ्जढ्ढ) के सहयोग से किया।
कार्यक्रम में वन्यप्राणी सप्ताह की थीम च्च्ष्टशठ्ठठ्ठद्गष्ह्लद्बठ्ठद्द ॥ड्डड्ढद्बह्लड्डह्ल, ञ्जद्धह्म्द्ब1द्बठ्ठद्द ङ्खद्बद्यस्रद्यद्बद्घद्गज्ज् पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने वन्यजीव संरक्षण, उनके सुरक्षित भविष्य तथा प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर वन्यजीव कॉरिडोर के महत्व, वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही, कैमरा ट्रैप के प्रभावी उपयोग एवं निगरानी तथा वन्यजीव अपराध और अवैध वन्यजीव व्यापार की रोकथाम से संबंधित विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। साथ ही, संरक्षण कार्यों में आधुनिक तकनीकों के उपयोग और मैदानी स्तर पर सतत निगरानी की भूमिका के संबंध में व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में डब्ल्यूटीआई की ओर से प्रोजेक्ट हेड एवं ऑफिसर इन चार्ज अंकित ठाकुर, सहायक प्रबंधक (समाजशास्त्री) डॉ. महेंद्र राउत, फील्ड ऑफिसर (जीवविज्ञानी) वेदांग सैखेडकर तथा प्रवर्तन अधिकारी शारिक अशर उपस्थित रहे।
भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य की अधीक्षक अनिता साहू ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण में फ्रंटलाइन स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति में स्टाफ के व्यवहार और भूमिका पर भी प्रकाश डाला। साथ ही, वैज्ञानिक तकनीकों, सतत निगरानी और विभागीय समन्वय के माध्यम से वन्यजीव अपराधों की रोकथाम तथा संरक्षण कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में रेंजर किशोर साहू सहित विभागीय फ्रंटलाइन स्टाफ एवं समर्थ ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।