कवर्धा
बजट अपेक्षाओं पर खरा नहीं -रवि चन्द्रवंशी
25-Feb-2026 7:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 25 फरवरी। किसान कांग्रेस कमेटी के कबीरधाम जिला अध्यक्ष रवि चन्द्रवंशी ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया दी है। रवि चन्द्रवंशी ने कहा कि वर्तमान बजट संकल्प आधारित बताया गया है, लेकिन उनके अनुसार यह पूर्व में प्रस्तुत ‘ज्ञान’ और ‘गति’ आधारित बजट की तरह अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में किसान, महिला, युवा, मजदूर और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बजट उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
रवि चन्द्रवंशी ने कहा कि पूर्व में प्रस्तुत बजट भी उनके अनुसार अपेक्षित परिणाम नहीं दे सका था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


