कवर्धा

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टोरेट घेरा
05-Feb-2026 4:07 PM
भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टोरेट घेरा

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

कवर्धा, 5 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने कबीरधाम जिले के कवर्धा में कलेक्टोरेट घेराव कर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की 11 हजार से अधिक पंचायतों में मनरेगा के कार्य बंद पड़े हैं और इससे मजदूरों का अधिकार प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय मनरेगा ने पंचायतों को मजबूत किया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस व्यवस्था को कमजोर कर दिया है। बैज ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्ढ्ढक्र अभियान के माध्यम से विशेष रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को परेशान किया जा रहा है और उनके मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कवर्धा गृह मंत्री का गृह जिला होने के बावजूद यहां आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। लोहारीडीह, लालपुर और पुलिस हिरासत में हुई मौतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कई मामलों में कांग्रेस के दबाव के बाद ही कार्रवाई हुई, लेकिन पीडि़त परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने धान खरीदी को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान अभी भी धान बेचने से वंचित हैं और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कवर्धा जिले में 7 करोड़ रुपये के धान घोटाले के मामले में कार्रवाई केवल निचले स्तर तक सीमित है।

पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं और जिले में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है।

पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से मनरेगा जैसी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और गरीबों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने बताया कि मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत जिले की 400 से अधिक पंचायतों में जन चौपाल आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों को जनता के सामने रख रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में धान घोटाले के मामले में प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है और अवैध शराब तथा नशे के कारोबार पर भी प्रशासन का नियंत्रण नहीं है।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस प्रदर्शन कार्यक्रम में थानेश्वर पाटिल, पदम कोठारी, अर्जुन तिवारी, लालजी चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी, कलीम खान, वीरेंद्र जांगड़े, जगमोहन साहू, राधेलाल भास्कर, सीमा अनंत अगम, रवि चंद्रवंशी, पदुम सेन, अशोक सिंह ठाकुर, छबि वर्मा, मणिकांत त्रिपाठी, चेतन वर्मा, घनश्याम साहू, उतरा दिवाकर, प्रभाती मरकाम, शौखी साहू, चंद्रभान कोसले, शीतेष चंद्रवंशी, गोपाल चंद्रवंशी, तुकाराम चंद्रवंशी, आनंद सिंह ठाकुर, मनीष शर्मा, प्रशांत परिहार, वैभव ठाकुर, आकाश केसरवानी, मेहुल सत्यवंशी, राजेंद्र मार्कण्डेय, आशु साहू, मुकुंद माधव कश्यप, वाल्मीकि वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट