कवर्धा

शिव मंदिर से मूर्ति चोरी, कांग्रेस ने गृह मंत्री का पुतला फूंका
11-Jan-2026 2:31 PM
 शिव मंदिर से मूर्ति चोरी, कांग्रेस ने गृह मंत्री का पुतला फूंका

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 11 जनवरी। कवर्धा शहर के काली गार्डन स्थित शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों में नाराजगी है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना और जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करने में असफल रहा है। इसी के विरोध में गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो पार्टी आगे आंदोलन करेगी। उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट