कवर्धा

स्थापना दिवस पर 51 वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान
29-Dec-2025 3:55 PM
स्थापना दिवस पर 51 वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 29 दिसंबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल जी द्वारा ध्वजरोहन कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने समस्त कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के द्वारा 51 वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया गया ।

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल  ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की आज़ादी, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ देशवासियों को एकजुट कर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और भारत को आज़ाद कराने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग, पंडित जवाहरलाल नेहरू के आधुनिक भारत के सपने, सरदार वल्लभभाई पटेल की राष्ट्रीय एकता की भावना, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान तथा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी ने देश को दिशा देने का कार्य किया।

नवीन जायसवाल ने कहा कि स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 51 वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया गया । वरिष्ठ जनों का सम्मान करना मेरे लिए गर्व की बात है और इनके आशीर्वाद और सहयोग से और मार्गदर्शन से आने वाले समय में फिर से दोनों विधानसभा में कांग्रेस का विधायक बनाएंगे ।

 

 इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, हृस्ढ्ढ, सेवादल, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ और ‘संविधान जिंदाबाद’ के नारों के साथ किया गया। कार्यक्रम में लालजी चंद्रवंशी,पूर्व विधायक ममता चंद्राकर,शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर,प्रदेश सचिव वीरेंद्र जांगड़े,प्रदेश सचिव जगमोहन साहू,सेवा दल अध्यक्ष पदुम सेन,गणेश योगी,गंगोत्री योगी,अनवरी शेख,पूर्व जिला अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी,पूर्व जिला अध्यक्ष होरीराम साहू,किसान कांग्रेस अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अगम,पूर्व महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी,ब्लॉक अध्यक्ष सतीश गहरवार,सौखी साहू,उत्तरा दिवाकर,प्रशांत परिहार,मणिकांत त्रिपाठी, युवा नेता मनीष शर्मा,संतोष यादव,मोहित माहेश्वरी,आकाश केसरवानी,अजहर खान,षितेश चंद्रवंशी,गोलू निर्मलकर,गोरेलाल चंद्रवंशी,अमन वर्मा,कन्नू आमदे,विष्णु नेताम,वाल्मीकि वर्मा,मेहुल सत्यवंशी   टीकम शर्मा, शिवप्रसाद वर्मा, सत्येन वर्मा, भोला चंद्रवंशी, धनेश पाली, पंचू केसरिया, चोवा राम साहू, नीलकंठ साहू, नेतराम जांघेल गोरेराम चंद्रवंशी, मेहुल सत्यवंशी, विष्णु नेताम, संजय धुर्वे,अजीत साहू, प्रभु यादव, नरेंद्र वर्मा, अमन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट