कवर्धा

जिला मीडिया प्रभारी बने विनोद जायसवाल
15-Dec-2025 3:20 PM
जिला मीडिया प्रभारी बने विनोद जायसवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

  कवर्धा, 15 दिसंबर। जिला किसान कांग्रेस कमेटी कवर्धा के पदाधिकारियों का गठन किया गया, जिसमें ग्राम मड़मड़ा निवासी विनोद जायसवाल को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। जिला मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर समर्थक एव सभी लोगों में हर्ष है और विनोद जायसवाल को बधाई व शुभकामना दी। ज्ञात हो कि विनोद जायसवाल की कार्यशैली, निष्ठा, पार्टी के लिए नि:स्वार्थ सेवा ईमानदारी को देखते हुए यह दायित्व दिया गया। विनोद जायसवाल लगातार कई वर्षों से पार्टी की सेवा और जनता की समस्याओं की आवाज बनकर लोगों के सामने आये हैं। जनता की समस्या को सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचा कर जनता और पार्टी की सेवा की है। विनोद जायसवाल कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ जायसवाल  के विभिन्न पदों पर रहकर अपना विभिन्न दायित्व को शुद्ध अंत:करण से निर्वहन किया है।

विनोद जायसवाल ने आगे कहा कि पार्टी ने मुझ पर जिला का इतना बड़ा दायित्व और विश्वास जताया है, मैं उस पर खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा और पार्टी की सेवा में जीवन समर्पित कर दूंगा। प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष रवि चन्द्रवंशी को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसने मुझे पार्टी की सेवा करने का मौका दिया और मुझे बधाई देने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद, आपका सहयोग और आशीर्वाद मुझ पर बना रहे।


अन्य पोस्ट