कवर्धा

मांगों पर भोरमदेव शक्कर कारखाने के कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर
11-Oct-2025 6:49 PM
मांगों पर भोरमदेव शक्कर कारखाने के  कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 11 अक्टूबर। भोरमदेव शक्कर कारखाना के अधिकारी कर्मचारी संघ ने डीए वृद्धि, क्रमोन्नति-पदोन्नति और ग्रेच्युटी सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।

संघ का कहना है कि हड़ताल के चलते कारखाने के सभी विभागों—मैन्युफैक्चरिंग, गन्ना, इंजीनियरिंग, नापतौल, सामान्य प्रशासन और वित्त—का कार्य प्रभावित हुआ है। नियमित कर्मचारियों के काम बंद करने से मेंटनेंस का कार्य प्रभावित है और ठेका श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। संघ ने आशंका जताई है कि गैर-तकनीकी श्रमिकों से कार्य कराने पर कारखाने को नुकसान हो सकता है।

अधिकारी कर्मचारी संघ, भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना, कवर्धा के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से प्रबंधन और शासन-प्रशासन को मांगें प्रस्तुत की जा रही हैं, लेकिन अब तक केवल मौखिक आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट