कवर्धा
रिटर्निंग अफसर विवेक गोहिया ने डाला वोट
17-Feb-2025 8:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कवर्धा, 17 फरवरी। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के रिटर्निंग अफसर विवेक गोहिया ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदान किया। अपने मताधिकार का प्रयोग कर उन्होंने मतदाताओं को जागरूक और प्रेरित किया। साथ ही, सभी नागरिकों से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।
उन्होंने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से सहयोग की अपेक्षा की और इसे लोकतंत्र को मजबूत करने का सुनहरा अवसर बताया। उनके इस कदम से मतदान प्रक्रिया में प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी और भूमिका को और अधिक बल मिला है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे