कवर्धा

जयंती पर अटल बिहारी को किया याद
26-Dec-2024 2:56 PM
जयंती पर अटल बिहारी को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बोड़ला, 26 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत के मिलन चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत क्षेत्र में बनाए जा रहे अटल परिसर का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के भारतीय जनता पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं  जिनमें नितेश अग्रवाल विदेशी राम धुर्वे डॉ. रूपनाथ मानिकपुरी शिवनाथ वर्मा संतराम वर्मा काशी  उइके  डॉ. प्रेमकांत मिश्रा बलदाऊ चंद्रवंशी रामकिंकर वर्मा बरसाती वर्मा कन्हैया मेरावी लोकेश गुप्ता गणेश यादव ओमप्रकाश वर्मा, संदीप गुप्ता अरविंद अवस्थी के अलावा नए मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे तिहारी दलदली, चंद्रप्रकाश त्रिवेदी चंदन मानिकपुरी प्रताप धुर्वे संतराम वर्मा अजय यादव नरेश मानिकपुरी सोमनाथ धुर्वे लव निर्मलकर विद्या श्रीवास राकेश कश्यप यश धुर्वे खेलू पटेल मुकेश केसरवानी सुखदास मानिकपुरी बडे महाराज बृजेश महाराज गणेश चंद्रवंशी गोरे वर्मा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के सभी विंगों  के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की ।

अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अटल परिसर का वर्चुअल उद्घाटन में अतिथि शामिल हुए। अपने संबोधन में विशेष कर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने अटल जी से जुड़ी स्मृतियां और कविताओं का पाठ किया।

उन्होंने अटल जी के संघर्ष मय व्यक्तित्व की कहानियों को मंच से साझा किया, वहीं डॉ. प्रेमकांत मिश्रा ने भी अटल को याद करते हुए उनकी कविताओं के चुनिंदा लाइनों का पाठ किया। डॉ. रूपनाथ मानिकपुरी बरसाती लाल वर्मा काशी उइके  सहित अन्य सभी वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

वर्चुअल लोकार्पण

25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता के रूप में  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में स्थित मिलन चौक में अटल परिसर का वर्चुअल उद्घाटन सीएम विष्णु देव साय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उनके देशव्यापी योगदान व उनको छत्तीसगढ़ के निर्माता के रूप में याद किया गया। कार्यक्रम में उनके राजनीतिक व सामाजिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।  कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत के सीएमओ अमरेश सिंह ने किया।


अन्य पोस्ट