कवर्धा

छत्तीसगढ़ में किसानों का बुरा हाल-किसान कांग्रेस
18-Dec-2024 6:58 PM
छत्तीसगढ़ में किसानों का बुरा हाल-किसान कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 18 दिसंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जि़ला मुख्यालय कवर्धा में एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन कर धान खऱीदी के मामले पर किसानों को परेशान नहीं कर धान खऱीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की बात का संदेश सरकार तक पहुँचाया गया।

 किसान कांग्रेस का कहना है कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों का बुरा हाल है।

धान खऱीदी मामले पर छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार फेल है।

उक्त कार्यक्रम में जि़ला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, किसान कांग्रेस, महिला , युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी रवि चंद्रवंशी प्रभारी जि़ला किसान कांग्रेस जि़ला कबीरधाम ने जारी विज्ञप्ति में है।


अन्य पोस्ट