कवर्धा

किसानों के अधिकार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
11-Dec-2024 6:45 PM
किसानों के अधिकार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 11 दिसंबर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरी साहू के निर्देश तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के तत्वावधान में अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में कांगे्रसियों ने धरना-प्रदर्शन दिया।

प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्र में हो रही किसानों की समस्या अथवा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से धान का टोकन, बारदाने की कमी, तौल में गड़बड़ी, अनावरी रिपोर्ट कम बनाये जाना सहित, एक मुश्त बिक्री राशि निर्धारित बोनस सहित न देने व धान के उठाव से किसानों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन किया गया, वहीं पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सहित सांकेतिक रूप से धान का बारदाना सौंपा गया। उक्त आंदोलन में सभी ब्लॉक के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के स्थानीय किसान उपस्थित थे।

उक्त आंदोलन में आनंद सिंह ने सभा को संबोधित कर भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों से जनता का ध्यान आकर्षित किया।


अन्य पोस्ट