कवर्धा

थाना में संगोष्ठी, नए कानूनों पर दी जानकारी
01-Jul-2024 6:53 PM
थाना में संगोष्ठी, नए कानूनों पर दी जानकारी

बोड़ला,1 जुलाई। सोमवार एक जुलाई से देश में लागू हुए तीन आपराधिक कानून के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरूक करने की कवायद पुलिस अधिकारियों ने शुरू कर दी है। आज थाना परिसर में संगोष्ठी आयोजित कर पुलिस के अधिकारियों के द्वारा नए कानून के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

संगोष्ठी में अनुविभागीय अधिकारी संजय तिवारी एवं टीआई नितिन तिवारी ने जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवम भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार भट्ट पुरी जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुरवे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर रूपनाथ मानिकपुरी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिकों को तीनों नए कानून के विषय में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यह नए कानून आम लोगों की सुविधाओं के लिए बनाए गए हैं। नए आपराधिक कानून के लागू होने से न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव की शुरुआत हो रही है।

बोड़ला अनुभाग के डीएसपी संजय तिवारी व  टीआई नितिन तिवारी ने बताया कि ये नए कानून न्याय परदर्शिता और निष्पक्षता पर आधारित है।

 संगोष्ठी में जनप्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद थे, सभी लोगों ने बारी-बारी से लागु हुए तीन कानूनों पर अधिकारियों से चर्चा भी की। जिनमें प्रमुख रूप से  नरेश चंद्रवंशी जनपद सदस्य विसर्जन धुरवे हरि प्रसाद बंजारे पार्षद, नए पुराने जनप्रतिनिधियों में  नरेश जायसवाल चंद्र प्रकाश त्रिवेदी राम जी दास मानिकपुरी, सुनील मानिकपुरी, लोकेश गुप्ता लव निर्मलकर बडक़ू पत्रकारों में मोहन कश्यप दीपक मागरे आशू चंद्रवंशी जीवन यदु मुकेश अवस्थी,  गणमान्य नागरिकों व विभिन्न दलों से पहुंचे लोगों में मनमोहन अवस्थी सुरेश अवस्थी ईश्वर प्रसाद शर्मा और राजेंद्र तिलकवार, ललित गुप्ता, संजू गुप्ता, चंदन दास मानिकपुरी, लक्ष्मण दास, शिवम केशरवानी, अरविंद अवस्थी, कैलाश झरिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट