कवर्धा

भाजपा नेताओं पर साहू समाज का अपमान करने का आरोप, पंडरिया थाना घेरा, चक्काजाम भी
23-Mar-2024 8:10 PM
भाजपा नेताओं पर साहू समाज का अपमान करने का आरोप, पंडरिया थाना घेरा, चक्काजाम भी

दोनों निष्कासित, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 23 मार्च। पंडरिया में साहू समाज ने बीजेपी नेताओं पर अपमान करने का आरोप लगाते हुएथाने को घेरा, साथ ही बिलासपुर-कवर्धा मेन रोड पर चक्काजाम कर दिया। समाज के लोगों ने अपमानित करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग भाजपा नेताओं से की।

साहू समाज के आक्रोश के चलते भाजपा संगठन ने दोनों भाजपा नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया, वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पंडरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया था। इस सम्मेलन में साहू समाज के लोगों ने भाजपा नेताओं पर अपमान करने का आरोप लगाया।

आक्रोशित साहू समाज के लोगों ने पंडरिया थाने को घेरा, साथ ही बिलासपुर - कवर्धा मेन रोड पर चक्काजाम कर दिया। समाज के सैकड़ों युवाओं बुजुर्ग सहित महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

 साहू समाज का अपमान नहीं सहेंगे का नारा लगाते हुए लोगों ने कहा कि- भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने उनका अपमान किया, दो कार्यकर्ताओं सोनू ठाकुर, गोलू (धर्मेन्द्र) ठाकुर निवासी पंडरिया ने सामाजिक रूप से गाली गलौज की। पूरा साहू समाज इस अपमान को नहीं सहेगा।

बताया जाता है कि साहू सामाजिक आंदोलन के चलते दोनों दोषियों को पीछे के रास्ते से पुलिस प्रशासन ने गिरफ़्तार कर थाने लाया गया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने सोनू ठाकुर, गोलू (धर्मेन्द्र) ठाकुर निवासी पंडरिया को साहू समाज की शिकायत पर भाजपा से पूर्णत: निष्कासित कर दिया है।


अन्य पोस्ट