कांकेर

हरनेक बने चेंबर के जिलाध्यक्ष
16-Jul-2021 6:29 PM
हरनेक बने  चेंबर के जिलाध्यक्ष

कांकेर, 16 जुलाई। कांग्रेस नेता व व्यवसायी  हरनेक सिंह औजाला को छत्तीसगढ़़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कांकेर जिले के अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व में भी वे चेंबर के विभिन्न पदों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 

छत्तीसगढ़़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया कि चेंबर के कार्य में सहयोग व चेंबर को गतिशील बनाने पदाधिकारियों का विस्तार किया गया है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल मेहरा, मुकेश खटवानी ,संरक्षक नारायण केवलरमानी, अनंत गोपाल कोठारी, जिला इकाई अध्यक्ष हरनेक सिंह औजाला, उपाध्यक्ष विजय खटवानी, मोहम्मद शरीफ, शैलेंद्र सिंह, महामंत्री प्रदीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष जावेद खान, मंत्री राजकुमार, लक्ष्मी सुनील पटेल, रियाद षेखानी और राजकुमार चोपड़ा है। कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया बुधवानी ,राजकुमार पंजाबी, अनीश मेमन, मनोज कुमार, गब्बर शेख बिलाल, रविंद्र सॉरी, गिरीश अज्ञानी, किशोर चोपड़ा, सुमित बजाज, निशांत पार्वती, नीरज बुधवानी, रवि लालवानी, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद हनीफ आदि हैं।
 


अन्य पोस्ट