कांकेर
पत्रकार प्रांजल झा का निधन
08-Jul-2021 8:36 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांकेर, 8 जुलाई। जिले के युवा पत्रकार प्रांजल झा का आज निधन हो गया। वे कांकेर जिले में ग्रैंड न्यूज़ के जिला संवाददाता थे। महज 27 साल की कम उम्र में पत्रकारिता जगत में उपलब्धि पाने वाले युवा पत्रकार के निधन से जिले व राज्य के पत्रकार जगत में शोक की लहर है। ज्ञात हो कि 15 दिन पहले जिला मुख्यालय में वे एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राजधानी के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज उन्होंने राजधानी के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा 9 जुलाई शुक्रवार को निवास स्थान उदय नगर कांकेर से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे