कांकेर

पैसे के विवाद में युवक से मारपीट-धमकी, 2 बंदी
25-Oct-2026 10:35 PM
पैसे के विवाद में युवक से मारपीट-धमकी, 2 बंदी

कांकेर, 25 अक्टूबर। शहर के मांझापारा स्थित अशोक ग्लासेस दुकान में पैसे के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की वजनदार पट्टी भी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोडेजुंगा चौक निवासी निर्भय श्रीवास्तव  ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 12.20 बजे मांझापारा स्थित अशोक ग्लासेस दुकान में पैसों के लेनदेन को लेकर मनीष सेरवानी और अमन मंडावी उर्फ आमीन ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की> गिरफ्तार आरोपियों में मनीष सेरवानी तथा अमन मंडावी उर्फ आमीन दोनों निवासी कांकेर शामिल हैं।


अन्य पोस्ट