कांकेर

बस स्टैंड पर स्थित सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव में अनदेखी, व्यापारियों ने की जीर्णोद्धार की मांग
22-Oct-2026 7:01 PM
बस स्टैंड पर स्थित सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव में अनदेखी, व्यापारियों ने की जीर्णोद्धार की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पखांजूर, 22 अक्टूबर। छोटे कापसी बस स्टैंड स्थित एकमात्र सार्वजनिक शौचालय के बुनियादी रखरखाव और नियमित साफ-सफाई के अभाव के कारण आम यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

बस स्टैंड पर स्थित इस शौचालय में नियमित स्वच्छता व्यवस्था का अभाव है तथा इसके दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बुनियादी सुविधाओं और रख-रखाव की कमी के कारण यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों को परेशानी हो रही है। आसपास पसरी गंदगी के कारण परिसर का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

समस्या के विरोध में स्थानीय व्यापारियों बिनय हलधर, अमित सरकार, बापन सरकार, दीपेश साहा, रोहित साहा और बिप्लव हलधर ने चिंता व्यक्त की है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि  शौचालय का शीघ्र जीर्णोद्धार कराया जाए। नए दरवाजे स्थापित किए जाएं। नियमित साफ-सफाई की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


अन्य पोस्ट