कांकेर

शादी का झांसा दे नाबालिग से रेप, गर्भवती होने पर खुलासा, आरोपी बंदी
21-Oct-2026 11:27 PM
शादी का झांसा दे नाबालिग से रेप, गर्भवती होने पर खुलासा, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 21 अक्टूबर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। तबीयत खराब होने पर नाबालिग को जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान हुई जांच में उसके लगभग सात माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने बताया कि आरोपी तुरसिंह कोमरा आमाकड़ा, थाना ताड़ोकी, उसे पहले से जानता था। आरोप है कि आरोपी फरवरी 2026 से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। नाबालिग की गर्भावस्था की जानकारी सामने आने के बाद मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू हुई।

पीडि़ता की शिकायत पर थाना आमाबेड़ा में बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(द्व), 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट