कांकेर

चिट्टा तस्करी के आरोप में 3 बंदी डेढ़ लाख की संपत्ति जब्त
02-Oct-2026 11:50 PM
 चिट्टा तस्करी के आरोप में 3 बंदी डेढ़ लाख की संपत्ति जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 2 अक्टूबर। उजियारा अभियान के तहत चारामा पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चिट्टा (हेरोइन) की अवैध खरीदी-बिक्री के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और 7 हजार रुपये नकद सहित कुल 1 लाख 63 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार पुलिस टीम को चिट्टा की अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त लोगों के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए वेदराज सिंह उर्फ बाली राजपूत धमतरी, गौरव पटेल  नरहरपुर तथा दानिष अली कांकेर को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 ग्राम हेरोइन के अलावा 36 हजार रुपये कीमत के चार मोबाइल फोन, करीब 1 लाख रुपये कीमत की दो मोटरसाइकिल और 7 हजार रुपये नकद जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 63 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क) एवं 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


अन्य पोस्ट