कांकेर

पं. उपाध्याय जयंती पर भाजपा मंडल चारामा ने किया माल्यार्पण
26-Sep-2026 10:27 PM
पं. उपाध्याय जयंती पर भाजपा मंडल चारामा ने किया माल्यार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा, 26 सितंबर। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी मंडल चारामा द्वारा नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री संतोष नाहर, जिला सोशल मीडिया सह-प्रमुख अंकित जैन, मंडल मंत्री परमेश्वर यादव, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री रुपेश देवांगन एवं प्रियेश सेन, स्वपन बोस, अमृत सिन्हा  वासु साहू टीकम ताराम , अंकित शर्मा करण निर्मलकर तथा चंदन यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का विचार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की प्रेरणा देता है। उनके विचार एवं आदर्श सदैव राष्ट्रसेवा के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।


अन्य पोस्ट