कांकेर

डेढ़ लाख का गांजा जब्त, एक बंदी
26-Sep-2026 10:24 PM
 डेढ़ लाख का गांजा जब्त, एक बंदी

कांकेर, 25 सितंबर। उजियारा अभियान के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई में भानुप्रतापपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा रखने और बिक्री के लिए ग्राहक तलाशने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.855 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 42 हजार 750 रुपये बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सहकट्टा में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे गांजा छिपाकर रखा है और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर भानुप्रतापपुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जांच कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने यशवंत धनेलिया (39), पिता वासुदेव धनेलिया, निवासी सहकट्टा को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 2.855 किलोग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। बरामद गांजे की कीमत 1,42,750 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भानुप्रतापपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट