कांकेर

नाबालिग से रेप, आरोपी बंदी
08-Sep-2026 9:42 PM
नाबालिग से रेप, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 8 सितंबर। नाबालिग से रेप के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को पीडि़ता की मां ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी ने आरोपी द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी दी है। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की।

 पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी श्लोक जायसवाल के एकतानगर कांकेर स्थित निवास पर मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की और 7 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाना स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कांकेर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट