कांकेर

जुआ फड़ पर दबिश, 5 गिरफ्तार
09-Aug-2026 9:53 PM
जुआ फड़ पर दबिश, 5 गिरफ्तार

नगदी सहित 6 लाख के चार वाहन जब्त

कांकेर, 9 अगस्त। पखांजूर पुलिस ने ग्राम पीवी-118 रतनपुर के खेत लाड़ी में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 57,650 रुपये नगद, ताश की 52 पत्ती की दो गड्डियां तथा जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे चार वाहनों को जब्त किया है। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पीव्ही-118 रतनपुर के खेत लाड़ी में कुछ लोग ताश की 52 पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पखांजूर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने मौके से पांच जुआरियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में राकेश जायसवाल छिन्दपाल, थाना बडग़ांव, पबित्र मंडल बाजारपारा, रमेश जैन कोण्डे, थाना दुर्गूकोंदल, कृपासिन्धु ढाली पीव्ही-118 रतनपुर तथा संजय ढाली पीव्ही-35 बापूनगर, थाना पखांजूर शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 57,650 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती की दो गड्डियों के अलावा एक बोलेरो, एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की।

चारों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 6 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट