कांकेर

शादी का झांसा-रेप, आरोपी युवक बंदी
27-Jul-2026 10:48 PM
शादी का झांसा-रेप, आरोपी युवक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 27 जुलाई। सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को एक महिला ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने ग्राम कोलियारी, थाना आमाबेड़ा निवासी ईश्वर सिंह गोटा पर आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित  हुआ था। आरोप है कि युवक ने शादी करने का विश्वास दिलाया और जनवरी 2021 से 13 जुलाई 2026 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने पर पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 एवं 351(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसके ग्राम कोलियारी स्थित ठिकाने पर घेराबंदी कर उसे अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट