कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 25 जुलाई। भाजपा मंडल चारामा पुरी शक्ति केंद्र की बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक संपर्क बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया।
बैठक में कांकेर जिला संगठन प्रभारी रंजना साहू, जिला अध्यक्ष महेश जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमेंद्र बंटी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी विजयेंद्र कुमार सिन्हा, संयोजक जीवन नवेंद्र, सह संयोजक वीरेंद्र साहू, गुलजार विश्वकर्मा, बलराम ठाकुर, उदय ठाकुर, लखन सोनवानी, ब्रह्मा, राधा देवी ठाकुर, जयंती गजेंद्र आदि उपस्थि रहे।बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।