कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 2 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी मंडल चारामा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत ‘डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने की तथा इस दौरान मंडल प्रभारी राजा देवनानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संतोष नाहर ने किया।
कार्यशाला में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठनात्मक प्रशिक्षण देने, कार्यकर्ताओं के पंजीयन तथा प्रशिक्षण प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं संगठनात्मक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने में यह डिजिटल प्रशिक्षण अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मंडल प्रभारी राजा देवनानी ने कार्यकर्ताओं से समयबद्ध रूप से प्रशिक्षण पूर्ण कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आग्रह किया।
कार्यशाला में मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित जनों में हेमेंद्र बंटी ठाकुर, नंदकुमार ओझा, अमिता बंजारे, प्रताप सलाम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भोजराज सोनी, मुरली सिन्हा, भागीराम साहू, जागेश्वरी भास्कर, अगस्त्य ठाकुर, यमुना मडवी, भुनेश्वरी यादव, संदीप निषाद, खेम तिवारी, प्रियेश सेन, तेजस मेश्राम, लक्ष्मण ठाकुर, अंकित शर्मा, तामेश्वर साहू, संदीप मेश्राम, शिवेंद्र गोटी, वासु साहू, परमेश्वर यादव, नागेश भगवते, गजानन साहू, जीवन देवेंद्र, गुलजार विश्वकर्मा, संजय मरकाम, आशीष उईके, अमित साहू, गोपाल राम सिन्हा, टीकम ताराम, बनवाली सेन, श्यामलाल साहू, बाबूलाल साहू, विजेंद्र कुमार सिंह, जय साहू, जागेश्वर सिंह, भूषण लाल जैन, अंजू सोनकर, तुलसी कुंजाम तथा रजनी यादव शामिल थे।